मोपका-सेंदरी बायपास रोड में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक से मोबाइल,नगद रकम लूट के 6आरोपी पकड़ाए

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

मोपका सेंद्री बायपास में यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक से मोबाइल और नगदी शुक्रवार को घूमने जाने के दौरान रात में रास्ता भटक जाने पर पता पूछने पर आरोपियों ने प्राध्यापक के साथ गए एक अन्य साथी के साथ चाकू की नोंक पर डरा धमकाकर मारपीट करते हुए दो मोबाइल फोन,नगदी रुपये कों लूट लिया था ।घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने कोनी पुलिस में दर्ज कराया था ।पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए एक टीम गठित कर संदेहियों को उठाया और पूछताछ की तो आरोपीयों ने लूट की बात स्वीकार कर लिया,पुलिस ने इस मामले में कुल 6आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिसमें 3 विधिसंघर्षरत अपचारी बालक है,जिन्हे बाल न्यायलय में पेश किया गया है,पुलिस ने आरोपियों से लूटे का दो मोबाइल फोन,नगदी रकम को बरामद कर जप्त कर लिया है ।

कोनी थाना क्षेत्र के सेंद्रिय महामाया रेसीडेंसी निवासी बसंत मैहर गुरुघासीदास विश्वद्यालय में सहायक प्राध्यापक है ,14 अगस्त को रात में अपने दोस्त सुजीत कुमार के साथ मोटर साइकिल में मोपका सेंद्री बायपास रोड में घूमने गए थे ।रात होने की वजह से बायपास में रास्ता भटक गए थे इसी दौरान रमतला मोड़ पर रात 8.00बजे पहुंचे थे और वहाँ खड़े कुछ लोगों से बिरकोना जाने का रास्ता पूछे तो अचानक 4आरोपियों ने चाकू निकालकर गाड़ी से सुजीत कुमार को मारपीट करते हुए जेब में रखे 200रुपये,एक कीपैड मोबाइल फ़ोन,और बसंत कुमार एक सैमसंग मोबाइल फोन कीमत 15 हज़ार रुपये नगद 30 रुपये को चाकू की नोंक पर लूट कर फ़रार हो गए थे । कुल 16 730रुपये कीमत की लूट हुआ था ।कोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिस पर पुलिस आलाधिकारियों ने इसके लिए एक टीम गठित की गई और इसके लिए कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रहे थे लूट की वारदात में शामिल होने की बात कबुल ने पर 6आरोपियों का नाम सामने आया पुलिस ने आरोपियों को दबोचा तो लूटे गए  दो मोबाईल फोन ,230रुपये कुल लूटे गए 16730रूपये कों जप्त कर ग्राम बरपाली के 6 आरोपियों को घटना में शामिल होना पाया गया जिसमें 3विधि से संघर्षरत अपचारी बालक है और 3 आरोपी (1)राजेश सूर्यवंशी पिता मनहरण सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष(2)दुर्गेश लुनिया पिता अशोक लुनिया उम्र 28 वर्ष (3)दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा पिता कमलकांत उम्र 19 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले