बिजली टावर पर युवक चढ़ा,,,बसंती के लिए नहीं,भाई से नाराज होकर,2 घंटे बाद कड़ी मशक्त के बाद उतारा गया

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

अरपा प्रवाह न्यूज़

बिलासपुर/बिजली टावर पर चढ़ा युवक भाई-भाई में आपसी विवाद हो गया ।जिससे नाराज होकर युवक कल शाम बिजली के टावर में चढ़ गया दो घंटे बाद युवक को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया तब जा के घरवालों ने राहत की सांस ली ।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद में शनिवार 29 अगस्त को उस समय हड़कंप मच गया, जब भाई से विवाद के बाद नाराज एक युवक घर से निकलकर बिजली के टावर पर जा चढ़ा। युवक को ऊंचाई पर बैठा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। करीब दो घंटे तक मोहल्लेवासी उसे समझाकर नीचे उतरने के लिए मिन्नते करते रहें लेकिन वह  उतर नहीं रहा था जानकारी अनुसार दयालबंद स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाले कुंदन केसरी पिता कमल केसरी उम्र 32 वर्ष युवक शनिवार को किसी बात को लेकर उसके भाई से विवाद हो गया। जिससे विवाद के बाद कुंदन काफी नाराज हो गया और घर से निकल गया।

इसके कुछ देर बाद वह नदी किनारे गुरुनानक स्कूल के पास स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए और कुंदन को नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग लगातार उससे बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए मनाते रहे, लेकिन वह काफी देर तक टावर पर ही बैठा रहा।
करीब 2 घंटे तक समझाइश का दौर चलता रहा। इस दौरान परिजनों की चिंता  बढ़ती जा रही थी। इसके बाद में मोहल्ले के दो युवकों ने टावर में चढ़कर कुंदन से बातचीत की और उसे भरोसे में लेकर किसी तरह टावर से नीचे उतार लिया। उसके नीचे उतरते ही लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ कर विवाद और टावर पर चढ़ने के कारणों की जानकारी ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजन के हवाले कर दिया।


Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले