अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
बिलासपुर/खपरगंज क्षेत्र के विवाद में जाँच होने पर नए नए खुलासे हो रहे हैं ,पुलिस को जांच में पता चला की सोशल मीडिया में धार्मिक टिप्पणियों के विवाद से मध्यनगरी क्षेत्र स्थित एक बिरयानी सेंटर से विवाद शुरू हुआ था जिसमें दोनों पक्षों की बात बढ़ी और विवाद हो गया।इसके बाद जमकर बवाल मचा खूब पत्थर चले और पथराव में पुलिस,दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई और घायल हुए,प्रशासन की मुस्तैदी से हालात पर क़ाबू पाया गया देर रात माहौल नियंत्रण में आ गया ।इसके बाद पुलिस ने मामले में सोशल मीडिया में, भड़काऊ वीडियों पोस्ट करने वाले,भद्दे कमेंटस करने वाले लोगों के ख़िलाफ़ जाँच शुरू की । पुलिस ने सख्त चेतावनी दी थी कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर,घटना स्थल से जाँच करते हुए मूल विवाद के जड़ तक पहुँच गई है,एसएसपी ने बताया है कि अभी इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपी को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि आरोपी दोनों पक्षों से गिरफ्तार किए गए हैं ।
अभी अब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच शुरू हुआ तो नए नए तथ्य सामने आ रहे हैं,पुलिस जांच विवाद के प्रमुख बिंदुओं पर जांच कर रही है कि विवाद की वजह क्या थी,पुलिस को पता चला है कि मध्यनगरी के बिरयानी सेंटर से शुरू हुए विवाद से बढ़कर हिंसा की कगार पर पहुंच गई ।
पुलिस को कैमरा में क़ैद उन चेहरों की तलाश है जो विवाद के दिन घटना में शामिल रहे और उपद्रव फैलाने में सक्रिय थे । संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ताकि जल्दी ही उनको गिरफ्तार किया जा सकें।
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि मामले सुहेल ख़ान के 8 लोगों 3 ठाकुर राम सिंह के 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।
सुहैल ख़ान के 8 लोगों में है:मौला बाबा उर्फ जुनूनू ,
शेख अजरुद्धीन. उर्फ अज्जू,
मोहम्मद ज़ाहिद ख़ान,
सलीम अहमद उर्फ राजा ख़ान,
शाकिर उर्फ शानू ,
मोहम्मद लाइक ,
रेहान अली उर्फ ईरानी और
मोहम्मद जुनैद ।
वहीं राम सिंह के 3 लोगों
राजू यादव उर्फ नान ,
राकेश यादव उर्फ रिक्क
और छत्रपाल साहू सहित कुल 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
वहीं पुलिस जांच में विवाद का प्रमुख कारण पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया है कि विवाद मध्यनगरी के बिरयानी सेंटर से शुरूआत हुआ था ।जिसमें कुछ लड़को के आपस में एक दूसरे के खिलाफ धार्मिक कमेंट्स करने से सौहेल ख़ान और अक्षय सिंह,सदानंद साहू और अन्य लड़कों से विवाद मध्यनगरी स्थित बिरयानी सेंटर के पास हुआ था । सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को मिली है,जहाँ किसी ने 112 में पुलिस को कॉल किया गया ।पुलिस के पहुंचने के पहले ही वहाँ पर मारपीट में एक बुज़ुर्ग को चोंट लगने से घायल हो गए थे,जिसको तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया ।
वहाँ से आरोपी भागे और सुहैल ख़ान ने व राम सिंह ने अपने -अपने लोगों को फ़ोन किया जो कोतवाली चौक के पास क़रीब दो-ढाई सौ लोग इकट्ठे हो गए थे,जहाँ से पुलिस ने खदेड़ा तो सिटी कोतवाली थाने में आ गए ।
जबकि सुहैल ख़ान आदतन अपराधी हैं उसके ख़िलाफ़ पुलिस थाना में 11 मामले दर्ज हैं ,इसके बाद इसके लोगों ने इकट्ठा हो कर हंगामा मचाया और पुलिस ने आँशु गैस छोड़े तब स्थिति नियंत्रित हुई ।
इसबीच कुछ लड़के गलियों में घुस गए जहाँ पथराव हुआ,कुछ गाड़ियों में तोड़-फोड़ हुई, वहाँ पुलिस बल भेजा गया और उस समय तक पुलिस बल बाहर से आ गया था।इसके बाद प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया गया ।
इसके बाद पुलिस जाँच में ये बात सामने आया है कि कोई गुज़र रहा था उसके साथ मारपीट हुआ है ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है ।दोनों गुटों का आपसी विवाद के बाद झगड़ा हुआ बिरयानी सेंटर के पास हुआ था जो सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है ।जिसमें दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हो गए,लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है,सीसीटीवी में बात सामने आई है ।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांच करने के लिए एक टीम बनाई है,जो मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है ।
वहीं पकड़े गए आरोपीयों से पूछताछ की जा रही है की घटना में उनके साथ कौन कौन उस दिन शामिल थे ।
इसकी जांच की जा रही है,सोशल मीडिया में गलत संदेश डालने वालों की जांच की जा रही है,कोई भी मेसेज को शांति व्यवसथा के लिए खतरा है उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।








