
9827179426,9203679426
बिलासपुर/ शहर के बदमाशों को पुलिस का ख़ौफ़ नहीं है ,सोमवार की शाम सिटी सेंटर बस स्टैंड में फ़ास्ट फ़ूड सेंटर के संचालक से शराब पीने के पैसों की माँग करते हुए एक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोक लिया,पैसे नहीं देने पर युवक को गाली-गलौच करते हुए,जमकर मारपीट किया । जिससे युवक के सिर,चेहरे में गंभीर चोट आई है,युवक गंभीर रूप घायल होने से बातचीत नहीं कर पा रहा है । पुलिस के डायल 112 ने पीड़ित युवक को इलाज हेतु सिम्स में भर्ती कराया और घरवालों को सूचना दिए तो घरवालों ने सिम्स में पहुंचकर युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए अपोलो में भर्ती कराया है ।घटना की रिपोर्ट पीड़ित युवक के पिता ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराया है ।
सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैण्ड के पास सिटी सेंटर में फ़ास्ट फ़ूड सेंटर का संचालन राजेश टुटेजा पिता स्व.रामचरण टुटेजा उम्र 60वर्ष पंजाबी कॉलोनी निवासी करते है ।
सोमवार 31 अगस्त को सुबह उनका बेटा मोहनीश टुटेजा दुकान जाने के लिए निकला शाम को साढ़े सात बजे उनके घर में में अचानक 112 डायल पुलिस ने उन्हें फ़ोन किया और बताया की मारपीट से घायल हुए बेटे को सिम्स में भर्ती कराया गया है, इसके बाद परिजन सीम्स पहुंचे जहां पर पता चला की मधुबन शराब भट्टी के पास अंकित रजक और उसके साथियों द्वारा मोहनीश टुटेजा को शाम को रोका गया आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसों की माँग की रुपये नहीं देने पर युवक के साथ गाली गलौच करते हुए जमकर मारपीट किया गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।किसी ने डायल 112 में पुलिस को फोन किया तो अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया । युवक के सिर,चेहरे में गंभीर चोटें आई है,बातचीत नहीं कर पा रहा है,पीड़ित युवक के परिजनों ने इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया है ।घटना की रिपोर्ट पीड़ित के पिता ने सिटी कोतवाली थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी अंकित रजक एवं उनके साथियों के ख़िलाफ़ धारा 115(2),296,119(1),3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








