
9827179426,9203679426
बिलासपुर /शहर में पिछले दिनों हुई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में पत्थरबाज़ी की घटनाएँ हुई जिसमें दो लोगों के आपसी विवाद को दो समुदाय का रंग देने की कोशिश की गई ।पुलिस ने इस मामलें में दोनों पक्षों से 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।जिला व पुलिस प्रशासन की तरफ से गुरुवार को शहर में आपसी सौहार्द और भाई-चारा बनाये रखने के लिए शहर में शांति समिति और हिंदू,सिख, ईसाई,मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं के सहयोग से शांति मार्च का आयोजन किया गया ।जिसमें शहर लोगों ने बढ़-चढ़कर भाई-चारें का संदेश देते हुए रैली में शामिल हुए ,रैली नेहरू चौक से प्रारंभ होकर शिव टाकीज के पास समाप्त हुआ।
जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने शहर में हुई आपसी भाई-चारा के माहौल को ख़राब करने वालों ने दो लोगों की आपसी झगड़े को दो समुदाय की लड़ाई का रंग देकर शहर के आपसी-भाई चारा को ख़राब करने के लिए सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज इलाके में जमकर पत्थरबाज़ी और हंगामा हुआ था,बीच शहर में रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से शहर के लोगों में डर बैठ गया था ।हालांकि जिला व पुलिस प्रशासन की सक्रियता से स्थिति पर देर रात काबू पा लिया गया और दोनों पक्षों से 20 उपद्रवी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है ।
जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा शहर के शांति समिति के सहयोग सेआपसी भाई-चारा का संदेश देने गुरुवार को शांति मार्च का आयोजन किया गया । शांति मार्च हिंदू,मुस्लिम,सिख,ईसाई के धर्म गुरुओं के उपस्थिति में नेहरू चौक से शहर के मुख्य मार्गों से गांधी चौक होते हुए रैली शिव टाकीज चौक में समाप्त हुआ ।जिदमें सभी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एकता का संदेश दिया ।
शहर आपसी भाईचारे और सौहार्द का मिसाल है,जो सदा रहेगा । शांति मार्च में जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों,आम जनता,बुजुर्ग,बच्चे, महिलाएं,युवा सभी समुदाय के लोगों ने भाग लिया ।
आने वाले कुछ दिनों में जन्माष्टमी,गणेश चतुर्थी ,नवरात्रि का पर्व आ रहा है ।जिससे शहर के लोगों में कोई भय का माहौल ना हो और लोग अपने त्योहारों को शांति पूर्वक मनाए और आपसी भाईचारे का वातावरण बने रहे ।








