
9827179426,9203679426
बिलासपुर/बेलतरा विधान सभा क्षेत्र के बी.आर .यादव स्टेडियम में “कमल सखी “ द्वारा आयोजित “तीजा तिहार “कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री,महिला बाल विकास मंत्री, विधायक बिलासपुर,बिल्हा,पंडरिया ,जिला कलेक्टर,एसएसपी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दो घोषणा की बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख रुपए देने और बेलतरा विधान सभा चोरहा देवरी गांव का नाम बदलकर रामदेवरी करने की घोषणा की है ।
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बहतराई स्टेडियम में “कमल सखी “द्वारा आयोजित तीजा त्योहार में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए,उन्होंने ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के महिलाओं को “तीजा तिहार “ की बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि तीजा तिहार में माताएं और बहनें अपने पति के दीर्घायु जीवन के लिए उपवास रखती हैं,भगवान भोलेनाथ सभी के ऊपर आशीर्वाद बनाए रखे और सभी माताएं बहनों की मनोकामना पूरी करे ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक सुशांत शुक्ला की माँग पर बेलतरा महोत्सव के 30लाख रुपये की माँग किया तो मुख्यमंत्री ने सहज स्वीकार कर लिया,इसके अलावा विधायक ने बेलतरा विधानसभा के क्षेत्र के चोरहा देवरी गांव का नाम रामदेवरी रखने का अनुरोध किया तो उन्होंने इसको भी मान लिया ।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी मीना साव के साथ तीजा तिहार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे,उन्होंने ने तीजा तिहार कार्यक्रम में शामिल होने आई सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा की बेलतरा विद्यायक सुशांत शुक्ला को इसके लिए बधाई और आशीर्वाद देने को कहा एवं बेलतरा विधानसभा के “कमल सखी “ को बधाई व शुभकामनाएँ दी ।
महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बार प्रदेश के महिलाओं के खाते में 1000 रुपये रक्षाबंधन पर्व के पहले ही ट्रांसफर कर दिया गया ये उनकी प्रदेश के महिलाओं के लिए सहृदय को दर्शाता है ।महिला बाल विकास मंत्री ने सभी उपस्थित महिलाओं को तीजा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।
कार्यक्रम के अंत में विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रम में पधारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े,पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय,शहर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक,पंडरिया विधायक भावना बोहरा,महापौर पूजा विधानी,मीना साव एवम उपस्थित सभी महिलाओं का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया ।
तीजा तिहार कार्यक्रम में जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल,एसएसपी रजनेश सिंह,जिला प्रशासन के अधिकारीगण,बेलतरा विधान सभा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण,महिलाएँ हजारों की संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए ।








