
9827179426,9203679426
बिलासपुर/ नवागढ़ क्षेत्र में स्नेक रेस्क्यू कर दर्जनों लोगों की जान बचाने वाले एक युवक की एक घर में सांप पकड़ने के दौरान सांप काटने से सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गया ।नवागढ़ क्षेत्र के मनीष पाटिल स्नेक रेस्क्यू करता था । ग्रामीण क्षेत्र में जहाँ पर भी साँप निकलता था तो युवक लोगों की जान बचाने के लिए साँप को पकड़ने चला जाता था आसपास के इलाकों में जाकर लोगों की जान बचाता था । दो दिन पहले मनीष पाटिल एक घर में साँप निकलने पर सांप पकड़ने गया इस दौरान सांप को रेस्क्यू कर एक प्लास्टिक के डिब्बे में डालकर ढक्कन बंद करते समय सांप ने हाथ के अंगुली को काट लिया ।इसके कुछ देर बाद शरीर में जहर फैलने लगा जिसको लेकर नवागढ़ के अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने सिम्स रेफर कर दिया । सिम्स में ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई । सैकड़ो लोगों की सांप से जान बचाने वालें युवक ने कभी सोंचा नहीं होगा की उसकी मौत इस तरह साँप के काटने से होगी ।रात में सांप के रेस्क्यू करते समय का एक वीडियों में देखा जा सकता है ,कैसे सांप को डब्बे में डालते समय ढक्कन लगाते समय अचानक सांप ने हाथ के उंगली में काट लिया । इस घटना से नवागढ़ क्षेत्र में युवक की मौत पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।








