बिलासपुर/सरकंडा क्षेत्र में महिला ठग ने एक गृहणी के सोने चाँदी के जेवर के फ़ोंटो मोबाइल में खीचकर ईनाम का लालच देकर करीब 31 हज़ार रुपए के कीमती जेवरात लेकर फरार हो गई । पीड़ित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है । शहर में ठगी करने की महिला गैंग सक्रिय ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के शिव शक्ति मंदिर के पास ईमलीभाठा, बंधवापारा निवासी गृहणी 12 सितंबर को घर में अकेली थी ।
दोपहर करीब 2.00 बजे के आसपास एक महिला घर में आई सोने चांदी का जेवर के बारे में पूछने लगी तो गृहणी ने हाँ कहा तो आरोपी महिला ने दिखाने को बोला और ईनाम का लालच दिया की गहने डिजाईन बाहर भेजूंगी जिसके बदले पैसा मिलेगा और जेवर भी वापस मिलेगा ।आरोपी की बातों में गृहणी ने आकर मंगल सूत्र ,गले का फरवाला लाकेट , पायल कीमत करीब 31 हज़ार रुपये को चालकी से लेकर फरार हो गई ।
पीड़ित गृहणी ने घटना की रिपोर्ट शनिवार 19 सिम्तबर को दर्ज कराई है ।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी महिला के खिलाफ धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








