अवैध प्लाटिंग में निगम प्रशासन का बुलडोजर चला,निगम आयुक्त के निर्देशपर अशोक नगर सरकंडा में कार्यवाही

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर अशोक नगर सरस्वती शिशु मंदिर के पास अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर निगम अमला द्वारा अतिक्रमण टीम के साथ में अतिक्रमण हटाने,अवैध तरीके से बनाए गए ,निर्माण कार्यो पर रोक लगाया और सीमेंट से बनी रोड को जेसीबी से ध्वस्त कर कार्यवाही की है ।इसके अलावा मोपका क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्यवाही की गई है ।नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के पास अशोक नगर सरकंडा सरस्वती शिशु के पीछे भूमि स्वामी अनूप अग्रवाल के द्वारा बिना ले आउट पास किए बिना टुकड़ो में जमीनबेचना की सूचना पर निगम के अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई है।नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण पर कार्यवाही की जा रही है ।अवैध प्लाटिंग के लिए बनाये गए सीसीरोड को निगम की टीम ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया है । इस दौरान अवैध निर्माण के कार्यवाही करने के लिए निगम प्रशासन की टीम जोन कमिश्नर 8 श्रीमती रंजना अग्रवाल,अनुपम तिवारी भवन शाखा प्रभारी,जुगल सिंह इंजीनियर,अरुण यादव ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की है ।

“नगर निगम उपायुक्त खजांची कुम्हार” ने फोन से जानकारी लेने पर बताया है कि अनूप अग्रवाल द्वारा बिना ले आउट पास कराए बगैर अशोक नगर सरकंडा सरस्वती शिशु मंदिर के पास अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर निगम द्वारा कार्यवाही की गई है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले