सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कल रात एक नाबालिग लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ जाने से घरवालों ने मना किया तो अपने ही भाई को बंधक बनाया,बड़ी मुश्किल से पुलिस ने छुड़ाया

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/एक नाबालिग लड़की ने अपने ही भाई को बंधक बना लिया कारण अपने बॉयफ़्रेंड के पास जाना चाहती थी लेकिन घर के लोगों ने उसे मना कर दिया तो नाराज लड़की ने अपने भाई को बंधक बनाकर रख लिया ।पुलिस की टीम को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और फिर नाबालिग को बाहर निकाला गया ।नाबालिग बाल कल्याण समिति के संरक्षण में है ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक अजीब मामला सामने आया है एक नाबालिग लड़की अपने भाई को कल रात बंधक बनाकर घर में रख ली थी ।
इसके कारण बताया जा रहा था कि नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी,घरवालों ने उसे नाबालिग लड़की को इसको लिए मना किया तो नाराज होकर अपने ही भाई को बंधक बना लिया । नाबालिग अपने बायफ़्रेंड के अकाउंट में कुछ पैसे डालने को बोल रही थी।इसके बाद घर में हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग लड़की से पुलिस ने बात की तो उसने फिर अपने भाई कों छोड़ा । पुलिस ने नाबालिग लड़की को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया जहां पर उनके सरंक्षण में रखा गया है ।वहीं नाबालिग के सामाजिक
गतिविधियों की जाँच की जा रही है, ताकि आगे उसकी देख रेख अच्छे से हो सके ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले