ऑल पैनल कैसिनों गेम के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाते 1 आरोपी को सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की टीम ने पकड़ा,3 आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर/“ऑल पैनल कैसिनो गेम “के माध्यम से वॉट्सएप पर सिंडिकेट के बनाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को पुलिस और एसीसीयू की टीम ने पकड़ा है,पुलिस ने आरोपी से 2 मोबाइल फोन कीमती 20हज़ार रुपये,ऑल पैनल कैसिनो गेम का 3 स्क्रीन शाट 18110 रुपये के लेन देंन का विवरण,नगदी रकम कुल राशि 39110 रुपये जप्त कर पुलिस ने 3 आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है । एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ,दो आरोपी की पतासाजी की जा रही है ।


सिविल लाइन पुलिस व एसीसीयू की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगला में एक आरोपी ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है ।पुलिस व एसीसीयू की टीम ने मुखबिर के जरिए बताए हुलिये कल 9अक्तूबर  की रात को पुलिस ने मंगला आजाद चौक के पटवारी तालाब के पास राधा कृष्ण मंदिर के पास एक दाढ़ी रखा हुआ टी-शर्ट जींस पहने युवक को वहाँ बैठकर मोबाइल पर कुछ करते देखा तो पुलिस ने आरोपी दीपक ईदनानी पिता राजू इदनानी उम्र 28 वर्ष निवासी मिनोचा कॉलोनी बाजपेयी कैसल के मोबाइल को चेक किया तो “ऑल पैनल कैसीनो गेम “में वॉट्सएप के माध्यम से बड़े पैमाने पर सिंडिकेट बनाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था । पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो बताया कि आरोपी प्रकाश जसवानी के साथ मिलकर यूपीआई के माध्यम से नागपुर महाराष्ट्र निवासी धीरू आडवानी के पास गेम का पैसा भेजते और लेनदेन करते है ।
पुलिस ने आरोपी के 2 मोबाइल को जप्त कर ऑल पैनल कैसिनो गेम के माध्यम से लेन-देन के 3 स्क्रीन शॉट 18110 रुपये ,2 मोबाइल फोन कीमत 20 हज़ार रुपए,नगदी 1000 हज़ार रुपए को पुलिस ने जप्त किया है ।
पुलिस ने 3 आरोपी के ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत धारा 7(1),2भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 के तहत धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है  दो आरोपी की पुलिस पतासाजी कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले