करगी में बिलासपुर से लोरमी मार्ग पर संचालित श्याम ट्रैवल्स यात्री बस और ईवी कार में टक्कर,कोई हताहत नहीं सभी यात्री सुरक्षित

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/कोटा -लोरमी मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बस और ईवी कार में ज़ोरदार आमने सामने टक्कर हो गई ,हालांकि इस दुर्घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति घायल होने की सूचना नहीं किसी भी यात्री को चोंट नहीं आई है ।दुर्घटना के बाद मौके आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे गए थे जिन्होंने लोगों की मदद की और वाहन को किनारे कराया ।
आज सुबह कोटा-लोरमी मुख्य मार्ग में ग्राम करगी के पास बस और कार में भिड़ंत हो गई जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है ।बिलासपुर-कोटा-लोरमी मार्ग पर चलने वाली श्याम ट्रैवल्स की यात्री बस क्रमांक CG 10 BR5956 और ईवी कार क्रमांक CG 10 CG 0032के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे अनियंत्रित होकर बस पेड़ के झाड़ किनारे जा घुसी,टक्कर इतनी जबरदस्त था कि बस और कार दोनों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है ।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ,लोगों में चीख पुकार मच गया वहीं मौके पर किसी के घायल होने की सूचना नहीं है ।बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। यात्रियों के आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचकर मदद किया और वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।बताया जा रहा है जल्दी -बाजी और ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट कारण पता चलेगा।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले