मोटर सायकिल सवार छात्र को कार ने मारी टक्कर,सरकंडा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/सोमवार को सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोटर सायकल सवार छात्र को कार ने टक्कर मारकर कर घायल कर दिया ।घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।घायल युवक ने घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाना में दर्ज कराया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।

पुलिस के अनुसार अन्नपूर्णा कॉलोनी, गणेश नगर निवासी एक युवक डीपी कॉलेज में एमए का छात्र है। सोमवार 12 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे उसका बड़ा भाई समीर खान अपनी सीटी-100 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AW 2894 से स्वर्णिमा एरा में काम करने जा रहा था। इसी दौरान गीतांजलि सिटी के पास कार क्रमांक CG 10 BE 1235 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तेज रफ्तार कार से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।जिससे कार सवार उछलकर कार के ऊपर आ गया और आगे कुछ दूर जाने के बाद कार के रुकने के बाद युवक नीचे गिरा कर घायल हो गया युवक के पैर और शरीर के अन्य हिस्से में चोंट आई है । वहीं मोटर साइकिल पूरी तरीके क्षतिग्रस्त हो गया है।पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया था ।
घायल युवक को ईलाज के लिए प्रथम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया गया है ।
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस मामलें कि जांच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले