बिलासपुर/छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में QR कोड के माध्यम से सायबर ठग ने 45 च्वाइस सेंटर और सीएससी सेंटर में 25 लाख रुपए के ठगी की वारदात को अंजाम दिया ।आरोपी रायपुर जिलें के है ।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है ।

9827179426-9203679426
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस के सायबर सेल में एक व्यक्ति कि शिकायत मिली थी कि QR कोड में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर नगद भुगतान ले कर जाने के बाद एक व्यक्ति का बैंक अकाउंट ब्लॉक हो गया तो उसने शिकायत दर्ज कराया तो पुलिस ने इस मामलें को गंभीरता से लेते हुए जांच करना शुरू किया तो आरोपी अंकित आहूजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो एक और आरोपी का नाम सामने आया तो रायपुर आशीष केवलानी को पुलिस ने पकड़ा ।
***राज्य के 9 जिलों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया-अंकित आहूजा,आशीष केवलानी ने मिलकर बिलासपुर,रायपुर,महासमुंद,बलौदा-बाज़ार,कोरबा,जांजगीर चांपा,रायगढ़,सक्ती और दुर्ग जिलों के 45 च्वाइस सेंटर और सीएसी सेंटरों को चुना लगाया है ।
****कैसे करते थे ठगी :-अंकित आहूजा च्वाइस सेंटर और सीईसी सेंटर में में QR कोड की फ़ोंटो खीचकर उन्हें आशीष केवलानी के पास भेज देता था और फिर सेंटरों में जाकर ऑनलाइन के बदले नगद रुपये ले लेता था ।इसके दो-तीन दिनों बाद सेंटर संचालकों के बैंक अकाउंट फ्रीज़ हो जाता था । ये सभी रुपये सायबर ठगी के होते थे ।
***पुलिस को बिल्हा के च्वाइस सेंटर के संचालक एक व्यक्ति की शिकायत मिली थी :-लक्ष्मी च्वाइस सेंटर देवेंद्र रजक उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम खरकेना ने थाना में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12.30 बजे नीले रंग की एक्टिवा मोपेड में एक युवक आया और ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद संचालक से 16 हज़ार रुपए नगद लेकर चला गया।दूसरे दिन संचालक का बैंक खाता होल्ड हो गया तो भारतीय स्टेट बैंक के चकरभांटा स्थित बैंक शाखा में जानकारी मिला सायबर फ्रार्ड का रुपये अकाउंट में जमा होने के कारण खाता होल्ड किया गया है ।
इसी तरह च्वाइस सेंटर के वाट्सअप ग्रुप पर कुछ और लोगों के पास इस तरह के धोखाधड़ी होने की बात सामने आई तो पुलिस ने मामलें की जाँच करते हुए रायपुर के इन दो सायबर ठगों -(1)अंकित आहूजा पिता राजेश आहूजा उम्र 32वर्ष निवासी सी-504 सेक्टर-10 कमल विहार ,रायपुर ।
(2)आशीष केवलानी पिता मुरली केवलानी उम्र 32 वर्ष निवासी महावीर नगर पुरैना रायपुर ।
को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।पुलिस ने आरोपी से 1 लाख 2हज़ार रुपये नगद,एक कार,एक स्कूटी,2 मोबाइल फोन जप्त किया है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4),317(4),3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
इस मामलें को सुलझाने में प्रमुख भूमिका रही है रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग,पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह,सीएसपी गगन कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल,सुदीप सरकार थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा,सहायक उपनिरीक्षक अशोक कश्यप,आरक्षक दीपक उपाध्याय,दीपक यादव के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की है ।








