11 सायबर ठगी मामलें एक आरोपी सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया,एक आरोपी फरार

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/सरकंडा पुलिस ने आलाधिकारियों के निर्देश पर संदिग्ध म्ययूल खातों कि जांच की जा रही थी । पुलिस को एक संदिग्ध खातें के बारे में जानकारी मिली जिसके नाम से सायबर ठगी के 11 मामलें दर्ज हैं ।
पुलिस ने इस मामलें एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और एक फ़रार आरोपी की तलाश कर रही है ।पुलिस ने एक आरोपी को न्यायलय में पेश किया जिसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।सरकंडा पुलिस को म्यूल खातों के बारे में आलाधिकारियों से जानकारी मिली थी ।जिसकी जांच करने पर पुलिस ने एक आरोपी के संदिग्ध खातों की जांच की तो साहू बिल्डिंग मटेरियल के नाम से बैंक खाता रजिटर्ड होना पाया गया जिसके प्रोपराईटर संजय कुमार साहू पिता शिवकुमार साहू उम्र 35 वर्ष गांधी चौक सेमरताल निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपी म्यूल खातों में सायबर ठगी के रकम को जमा करता था जो अलग-अलग लोगों से ठगी से प्राप्त होता था । वहीं इस ठगी की रकम को यूपीआई और एटीएम के माध्यम से निकालकर आपस में बांट लिया करते थे। पुलिस को इस मामलें में एक और आरोपी की तलाश है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट 61(2),66(D) एवम बीएनएस के धारा 317(4),3233(5) के तहत मामला दर्ज कर ,एक आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहाँ से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।
एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले