इडली-डोसा ठेला लगाने वाले और उसके कर्मचारी पर आरोपीयों ने पुरानी रंजिशवश लोहे के रॉड,लाठी से हमला कर फरार हो गए

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक में इडली-डोसा का ठेला लगाने वाले युवकों पर पुरानी रंजिश को लेकर लोहे के राड,लाठी डंडे से गाली गलौज करते हुए मारपीट किया । वहीं आरोपीयों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी है । पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दर्ज कराया गया है ।पुलिस नें आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के रितेश कुमार साहू पिता स्व सुंदर लाल साहू उम्र 27 वर्ष
इद्रपुरी बस्ती तिफरा निवासी है ।महाराणा प्रताप चौक में इडली डोसा ठेला चलाने वालें हर्ष धनकर के दुकान में काम करता है कि आज गुरुवार की सुबह करीब 4.00 बजे हर्ष धनकर

प्रतिदिन की तरह ईटली डोसा का नास्ता ठेला महाराणा प्रताप चौक में खोलने का तैयारी कर रहा था । रितेश साहू दुकान खोलने में मदद कर रहा था उसी समय भारतीय नगर मिनीबस्ती जरहाभांठा  एवं तालापारा निवासी पंकज लहरे , राहुल चतुर्वेदी , सारिक अली , ऋषभ राज कोसले अन्य साथी वहाँ पहुंचे  उन लोगों के द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर  गाली -गलौच कर हर्ष धनकर को लाठी डण्डा, लोहे के राड से मारपीट करने लगे ।

हर्ष धनकर कों बचाने  गए रितेश साहू से भी लोहे के पाईप से आरोपियों ने मारपीट किया। गया । आरोपी द्वारा मारपीट करने से हर्ष धनकर के मुंह ,ओंठ ,दांत ,चेहरा ,दोनो पैर, पीठ ,बांये हाथ में चोट लगने से घायल हो गया।प्रार्थी के दांहिने पैर के घुटने के नीचे चोट लगा है ।

आरोपियों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाने पर जान से मार देने की धमकी दी है ।घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में रितेश कुमार साहू ने दर्ज कराया है । पुलिस ने आरोपियों  अपराध क्रमांक 1507/26 दर्ज कर आरोपी पंकज लहरे , राहुल चतुर्वेदी , सारिक अली , ऋषभ राज कोसले एवं अन्‍य साथी के खिलाफ धारा 115(2) 296,3(5),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले