केंद्रीय मंत्री कोयला खान मंत्रालय जी.किशन रेड्डी के अध्यक्षता में हुई बैठक में,कोयला ख़ान सलाहकार के सदस्य ब्रजमोहन अग्रवाल शामिल हुए

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़

केंद्रीय मंत्री  कोयला खानमंत्री किशन रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित कोयला और खान मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में भारतीय खनन क्षेत्र के आधुनिकीकरण, देश और प्रदेश के खनिज विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी साझा की गयी, इसके अलावा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई ।

कोयला मंत्रालय सलाहकार समिति के सदस्य लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल बैठक में शामिल हुए,जिसमें कोयला खदानों के ठेका श्रमिकों स्वास्थ्य और सुरक्षा की निगरानी,रिमोर्ट माइनिंग,डेटा साझा करने के लिए डैश बोर्ड राष्ट्रीयकृत का विकसित किया जा रहा है,कार्बन से मेथेनाल बनाने पर और डीजी -कोल डैश बोर्ड के माध्यम से स्थानीय समुदाय रियल टाइम एयर क्वालिटी ट्रेक कर सकेंगे,जहाँ कोयला खनन हुआ है और कृषि भूमि और इको-पार्क में बदलने के लिए LURA ऐप के माध्यम से स्थानिय लोगों से सलाह ली जा रही है ।

●छत्तीसगढ़ की गेवरा जैसी बड़ी खदानों में ‘कनेक्टेड वर्कर’ तकनीक के जरिए ठेका श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की निगरानी की जा रही है।

●खनन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘कंटीन्यूअस माइनर्स’ और 5G-सक्षम ‘रिमोट माइनिंग’ को तेजी से अपनाया जा रहा है।

●डेटा साझाकरण को आसान बनाने के लिए एक एकीकृत राष्ट्रीय कोयला डैशबोर्ड विकसित किया जा रहा है।

●कार्बन से मेथनॉल उत्पादन जैसे प्रयासों के माध्यम से एक चक्रीय अर्थव्यवस्था (Circular Economy) बनाने पर ध्यान केंद्रित है।

●DigiCoal डैशबोर्ड के माध्यम से अब स्थानीय समुदाय मोबाइल ऐप पर रियल-टाइम वायु गुणवत्ता (Air Quality) ट्रैक कर सकेंगे।

● खनन वाली भूमि को इको-पार्क या कृषि स्थलों में बदलने के लिए ‘LURA’ एप्लीकेशन के जरिए स्थानीय समुदायों से सलाह ली जा रही है।

संपादक:शरद यादव :9827179426-9203679426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले