बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़:
जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया,दुर्ग के समोदा और बलरामपुर में अवैध रूप से की जा रही खेती के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया है । कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के संरक्षण में अफीम की खेती की जा रही है,धान के कटोरा के नाम से जाने जा रहे छत्तीसगढ़ को भाजपा के नेताओं ने बदनाम कर दिया है।
आज जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण)महेंद्र गंगोत्री,शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय करबला रोड पुराना बस स्टैंड में जोरदार नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है ।
कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर भारी संख्या में तैनात किया गया था ,लेकिन इसके बाद भी तगड़ी सुरक्षा को मात देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया ।
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के जिले भर के पदाधिकारीयों,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई कार्यकर्ताओं जमकर नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया ।
संपादक:शरद यादव
9827179426-9203679426










