बादाम शेक के बॉटल में हेरोइन की तस्करी 5आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 5 लाख 38 हज़ार रुपये का नशीला पदार्थ सहित कार मोबाइल फोन किया जप्त

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

तोरवा थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन चुचुहियापारा में पुलिस को 
मुखबिर से सूचना मिली कि अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह
 बड़ी मात्रा में नशे के पदार्थ लेकर ग्राहक की 
तलाश में है,पुलिस ने मुखबिर के सूचना के 
आधार पर बताए गए हुलिये के आधार पर 
घेराबंदी कर 5 संदिग्धों को गिरफ्तार 
कर पकड़कर  उनके पिठुठ बैग की तलाशी लेने पर आरोपी 
बादाम मिल्क शेक की बॉटल में छिपा कर रखे अवैध मादक पदार्थ 97.63 ग्राम
 हेरोइन,एक कार,5मोबाइल फ़ोन सहित बिक्री की रकम के साथ गिरफ़्तार किया है ।
पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ़ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

(1)आरोपी जीतन्द्रे सिंह पिता प्रीतम सिंह रंधावा 43 वर्ष निवासी हादेतपुर भीलोवाल अमृतसर से एक नीले रंग का प्लास्टिक बटाल क्रीम बेल केशर बादाम मिल्क शेक के अंदर अवैध मादक पदार्थ हेरोइन 40.51ग्राम कीमत 81 हज़ार रुपये,1 मोटोरोला मोबाइल फोन ।

(2)आरोपी जगदीप सिंह पिता तरलोक सिंह 38वर्ष सुलतान पिंड अमृतसर पंजाब के पिट्ठू बैग की तलाशी से एक क्रीम बेल केशर बादाम शेक नीला नारंगी बॉटल में 57.12 ग्राम  अवैध मादक पदार्थ हीरोइन कीमत 1 लाख 14हज़ार रुपये ,1 कीपेड मोबाइल फ़ोन ।

(3) आरोपी शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला पिता शेख सरकार उम्र 29 वर्ष निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर दाऊपारा मुंगेली से एक एक्टिवा मोपेड CG28 U4183 वीवो 1 मोबाइल फ़ोन ,19300 रुपये नगदी रकम ।

(4)आरोपी अमित कुमार डाहीरे पिता विष्णुप्रसाद डाहीरे 24वर्ष निवासी कोलियाडीह मुंगेली से एक आल्टो कार क्रमांक CG22AB 5247 एक मोबाइल फ़ोन 1 ओपो कंपनी,नगदी रकम 38 हज़ार 500 रुपये ।

(5)आरोपी अवि पाठक पिता गोपी पाठक 23वर्ष निवासी रामगोपाल तिवारी वार्ड मुंगेली से आई फ़ोन-11 एवं आरोपीयों से पुलिस ने कुल जुमला रकम 5 लाख र38 हज़ार रुपये कीमत का मादक पदार्थ हीरोइन 97.63 ग्राम सहित एक आल्टो कार ,5 मोबाइल फोन  ,नगदी रकम जप्त कर जप्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने नार्कोटिक्स एक्ट 21 (B) ,22,29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

 

 

 

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले