बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़
सरकंडा क्षेत्र में चोरों का आतंक मौका देखकर चौका मार रहे है कहीं सुने मकान का ताला तोड़कर नगदी रकम गहने तो कहीं सब्जी खरीदी करने गए व्यक्ति का मोटर सायकल पलक झपकते ही पार कर दे रहे है,चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि नई निर्माणधीन मकान से दरवाजा,पाइप,कुर्सी टेबल तक चोरी कर ले जा रहे है ।
पहली घटना 10 मई की है रवि सूर्यवंशी अपने CT 110 मोटर साइकिल क्रमांक CG 10BX 7088 में सवार होकर शाम 5.00बजे शनिचरी बाजार सब्जी खरीदी करने गया हुआ था और मोटर साइकिल शराब भट्टी के सामने खड़ी करके बाज़ार से बाहर आया तो देखा उसकी मोटर साइकिल अज्ञात व्यक्ति ने पार कर दिया है ।
दूसरी घटना रिटायर्ड पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक NTPC जमनीपाली कोरबा
निवासी शिव कुमार पांडेय पिता स्व.रामेश्वर प्रसाद पांडे का सरकंडा श्यामा विहार फेस-02 चिल्हाटी में मकान निर्माण करा रहे हैं,मकान का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। 10-11मई की दरमियानी रात मकान में रखे 1 श्विग चेयर ,1 टी टेबल,3 कार्नेर टेबल,WPF दरवाजा,1 लोहे की सीढ़ी, 40 GL पाइप अज्ञात चोरों ने घर से चोरी कर लिया ।
तीसरी घटना पार्क लाइफ कॉलोनी अशोक नगर सरकंडा निवासी श्रीमती नीता तिवारी पति चंद्रकांत तिवारी 14 मई को सुबह जनगणना ड्यूटी में नागोई गई थी । दोपहर को को पड़ोसी ने घर के दरवाजा में लगा ताला टूटने की जानकारी दी । सूचना पर महिला वापस आकर देखी तो घर के बैग में रखे एक चाँदी की पायल और नगदी रकम 5000 रुपये गायब था ।जिसे आज्ञात चोर चोरी कर ले गया ।








