बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
दिन दहाड़े एक व्यक्ति को दो अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट का डर
दिखाकर उसके सोने की चैन और अंगूठी डिक्की में सुरक्षित
रखने के बहाने कागज में लपेटकर रख दिए,थोड़ी दूर जाने
पर स्कूटी के डिक्की में रखे सोने के चैन और अंगूठी देखा तो नकली निकला दोनों
अज्ञात बदमाशों ने सवा लाख रुपए कीमती
सोने के चैन और अंगूठी पार कर दिए,घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज
कराई गई है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
तारबहार पुलिस के अनुसार आशीष पांडे पिता रामकुमार पांडे 49वर्ष निवासी एफ-11 फ़्रेंड्स रेसीडेंसी नूतन चौक सरकंडा निवासी
अपनी स्कूटी में आज सुबह 11 .00 बजे पुराने हाईकोर्ट रोड स्थित यूनियन बैंक जा रहे थे ।
सीएमडी कॉलेज के पास पंहुचे थे कि पीछे से दो अज्ञात युवकों ने आवाज
लगाई और गाड़ी में मादक पदार्थ रखा है,डिक्की को चेक करने के बहाने रुकवाया
और फिर सोने की चेन व अंगूठी पहनकर मत जाओं आगे लूटपाट हो रहा है
बोलकर चैन और अंगूठी कागज में में लपेटकर डिक्की रखने बाद दोनों
युवक चले गए ।पीड़ित ने स्कूटी में आगे कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी रोककर डिक्की में रखे
चैन और अंगूठी को चेक किया तो नकली निकला आरोपियों ने मौका पाकर चालाकी से
बदल दिया था । पीड़ित के अनुसार सोने की चैन और अंगूठी की कीमत करीब 1 लाख 30 हज़ार रुपये है ।
घटना की रिपोर्ट तारबाहर थाना में दर्ज कराई गई है,पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के
खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।








