
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों से 26.05 ग्राम एमडीएमए नशीला पदार्थ,एक कार,बिक्री रकम कीमती करीब 13 लाख रुपए जब्त कर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है । चकरभांटा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला की दो व्यक्ति एमडीएमए नशीला पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश में ग्राम रहंगी खोली भाठा खदान बरगद पेड के नीचे कार में है ।पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपीयों (1)चंद्रेश बलेचा पिता श्रीपाल बलेचा उम्र 29 साल निवासी वाड क्रं 12 चकरभाठा से तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ एम0डी0एम0ए0 कुल 14.62 ग्राम कीमती 1लाख 50 हज़ार रूपये ,02मोबाईल फोन,2500 रूपये बिक्री नगदी रकम ,एस क्रास कार क्रमांक CG28 L8130 जप्त की है । (2)आरोपी महेश वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड 5 चकरभाटा से अवैध मादक पदार्थ एम0डी0एम0ए0 कुल 11.43 ग्राम कीमती 1लाख 25हज़ार 500 रुपये , 1 मोबाईलफ़ोन ,1500 रूपये बिक्री नगदी रकम ,दोनो आरोपी से जप्त एम0डी0एम0ए0 पदार्थ का वजन 26.05 ग्राम ,एक कार, 3 मोबाइल फ़ोन,बिक्री नगदी रकम सहित कुल कीमत 12 लाख 95हज़ार रुपये । आरोपी पम्मा उर्फ पवन दीप सिंह पंजाब निवासी से ख़रीदना बताया है,दो आरोपियों को गिरफ्तार कर, पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के 21(C),29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








