दिल्ली विश्वविद्यालय में बेटे को एमबीए में एडमिशन के नाम से महिला 3 लाख रूपये ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई पीड़ित महिला ने पुलिस से गुहार लगाई

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ 

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

सोशल मीडिया फ़ेसबुक के माध्यम से संपर्क में आकर एक महिला दिल्ली विश्वविद्यालय में अपने पुत्र को एमबीए में एडमिशन दिलाने के लिए सायबर ठग के जाल में फंसकर झारखंड के युवक ऑनलाइन ट्रांसफर 3 लाख रुपये गंवा बैठी । घटना की रिपोर्ट पीड़ित महिला ने ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है । पुलिस ने सूचना प्रोद्योगिकी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है ।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति नगर मंगला निवासी महिला कैरोलीन ओ ‘कानर पति स्व.रायस्टीन ओ ‘कानर 51 वर्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि रांची , झारखंड निवासी अतुल्य अनुभव 23वर्ष ने फेसबुक में  फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज नई दिल्ली विश्वविद्यालय एमबीए एडमिशन प्रवेश एक विज्ञापन पोस्ट किया था,जिसके बाद महिला का फेसबुक अकाउंट के माध्यम से संपर्क हुआ और जिसमें आरोपी ने अपने आपको विश्वविद्यालय का प्रभावशाली फैकल्टी सदस्य बताया इस से महिला प्रभावित हो गई,इसके बाद महिला ने अपने पुत्र एंड्रूजूड ओ’कानर को एमबीए में प्रवेश हेतु उस विश्वविद्यालय में करवाने की बात की तो डायरेक्ट एडमिशन प्रक्रिया बहुत ही कठिनपूर्ण होने की जानकारी आरोपी द्वारा दिया प्रक्रिया को सरल बनाने की बात कही और विश्वविद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने महिला को विश्वास में लिया गया उसके बाद विभिन्न दस्तावेज की मांग की गई ऐसा प्रदर्शित किया गया की एडमिशन प्रक्रिया जारी है फिर विभिन्न बहाने से सीट सुरक्षित रखने,प्रोसेसिंग शुल्क,प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए 3 लाख रुपये की माँग की गई जिस पर पीड़ित महिला ने दो किस्तों में ऑनलाइन भुगतान किया गया एक बार यूपीआई फ़ोन पे के माध्यम से 2 लाख रुपये और 1 लाख रुपये आरोपी के बताया गए अकाउंट में ट्रांसफर किया गया । ये सब प्रक्रिया एडमिशन को वास्तविक बताने के लिए किया गया उसके बाद 11मई 2026 एमबीए में प्रवेश लेने के लिए नई दिल्ली माँ-बेटे को बुलाया गया ।महिला ने दिल्ली पहुंचकर आरोपी को फ़ोन लगाया तो किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो पाया लगातार कोशिश महिला द्वारा संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो पाया ।जिसके बाद महिला को धोखाधड़ी का और ऑनलाइन ठगी का शिकार होना का अहसास हुआ ।पीड़ित महिला ने विभिन्न माध्यम से अपने बच्चे के भविष्य के लिए पैसे जमा कर रखी थी जिसको सायबर ठग ने अपने झांसे में लेकर पूरा पैसा ठग लिया ,जिसकी शिकायत महिला ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है,पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 20(B) ,29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले