
9827179426-9203679426
बिलासपुर/राजनंदगांव की तेज तर्रार पुलिस अधीक्षिका का एक मार्मिक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,जिसमें नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर माँ काली के दर्शन करने गई है,जहाँ पर माँ के दर्शन कर प्रार्थना करते हुए पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के आँख भर आई,ऐसा लगता है मानो अंदर से माँ काली को अपनी बात कहते हुए अपने संवेदनाओं को को रोक नहीं पाई जो आँसू बनकर सामने आ गए ।
पुलिस की नौकरी भी बहुत ज़िम्मदारियों का काम जिसमें 24 घंटे पुलिस के जवानों से लेकर अधिकारियों तक ड्यूटी करना पड़ता है ।
सामान्य जनता त्योहार सुरक्षित तरीकें से मना सकें इसलिए पुलिस चौबीस घंटे काम करते है,उनका भी घर परिवार होता है लेकिन सबको छोड़कर ठंडी,गर्मी बरसात में उनको ड्यूटी करना पड़ता है ।
पुलिस विभाग ऐसा विभाग है जहां पर उनको सबसे जायदा उलाहना और शिकायत,आलोचना के शिकार का सामना करना पड़ता है ।
उनका जीवन सामान्य लोगों की तरह नहीं होता है बल्कि उनको सप्ताह में छुट्टी नहीं मिलती है । घर परिवार में बहुत कम समय दे पाते है और डिप्रेशन का शिकार होते हैं ,उनकी त्याग तपस्या को कोई न देखता है,बहुत कम मौके होते जहाँ उनकी तारीफ़ होती होगी ।
कभी तो ऐसी जगह वीआईपी ड्यूटी लगती है जहाँ खाना तो छोड़ों पानी भी नसीब नहीं होता है ,उनके दर्द को समझने वाला कोई नहीं होता है ।
एक मार्मिक शायरी याद आ गया –
“जब दुनिया अपनों के साथ जश्न मनाती है,उस समय भी पुलिस अपना फर्ज निभाती है।
दिन हो या रात, धूप हो या बरसात,
आपकी सेवा के लिए, पुलिस आपके साथ।
जहाँ लोगों का हौसला टूट जाता है,
वहाँ से पुलिस का फर्ज़ शुरू होता है।
अपनों के लिए हर वादे तोड़ के आया हूँ,
मैं खाकी हूँ, आपके लिए अपनों को रोता छोड़ आया हूँ।








