विजयदशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन के शस्त्रागार में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/विजयादशमी के पावन अवसर पर पुलिस के अधिकारीगण,थाना प्रभारी,शस्त्रागार प्रभारी की मौजूदगी में विजयदशमी के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के शस्त्रागार में मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से शस्त्र पूजन कर हर्ष फायरिंग भी किया गया ।इसके साथ ही सभी को विजयदशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी । 

विजयादशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन में मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रागार में रखे सभी शस्त्र की पूजा अर्चना कर एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा किया

गया ।इस दौरान जिलें के सभी नागरिकों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा माँ जगदंबा से प्रार्थना की है जिलें में सभी प्रकार की बुराईयां हो नशे से संबंधित हो,सायबर फ्रॉड हो या अन्य प्रकार बुराई समाप्त हो,सभी सदबुद्धि मिले सब तररक्की करें यहीं माँ से प्रार्थना है ।

इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग की परंपरा का निर्वहन करते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,मधुलिका सिंह हर्ष फायरिंग भी की। शस्त्र पूजन के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
शस्त्रपूजन कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, सीएसपी सभी पुलिस थाना के प्रभारी, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन में भाग लिया और विजयादशमी के पर्व को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया।दशहरे पर शस्त्र पूजा पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण परंपरा है, जो कर्तव्यनिष्ठा और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया गया ।

 

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले