
9827179426-9203679426


बिलासपुर/आज पुलिस ग्राउंड रावण दहन में रिमोट कंट्रोल से रावण दहन करने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया ।जिससे अफ़रा-तफरी मच गई,स्टेज के पास रावण दहन का न्यूज़ कवर करने गए दो पत्रकार ग्रैण्ड गुम्बर्र न्यूज़, पत्रकार राकेश मिश्रा,खबर भारत न्यूज़ के पत्रकार शेख़ असलम खान इस विस्फोट से झुलस कर घायल हो गए है,नगर निगम द्वारा घटिया क्वालिटी के आतिशबाज़ी करने वालें लोगों को रावण दहन कार्यक्रम में ठेका दिया गया था,इस दौरान वहाँ पर सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतज़ाम नहीं था ।
इसकी जाँच होनी चाहिए और दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ।विधायक अमर अग्रवाल के द्वारा
रावण दहन का रिमोर्ट दबाते हुआ विस्फोट,
इस घटना से मंच में मौजूद विधायक अमर अग्रवाल,महापौर पूजा विधानी ,इसके अलावा आम जनता हज़ारों की संख्या में मौजूद थे । वहीं इस दौरान कई दर्शकों के घायल होने की सूचना है,अगर रिमोट कंट्रोल में ज़्यादा पावरफूल विस्फोट सामग्री का उपयोग होता तो वहाँ पर मौजूद कई लोगों के झुलसने का डर था ।
हालाँकि इस घटना के दौरान मंच में खड़े अतिथियों को कुछ नहीं हुआ लेकिन आम लोगों में अफ़रा-तफ़री मच गई थी ।








