दुर्गापंडाल से महिला के गले से सोने की चैन स्नेचिंग ,गिरोह के 3 महिलाओं को पुलिस ने उसलापुर रेलवे स्टेशन में पकड़ा,सोने14 ग्राम के चैन,एक ब्लेड बरामद कर जप्त किया

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/नवरात्रि पर दुर्गा पंडाल और मंदिरों में भक्तों दर्शन कर पूजा अर्चना करने गए महिला श्रद्धालुओं से चैन स्नेचीचिंग गिरोह के तीन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है ।पुलिस ने आरोपी महिला के गिरोह से एक 14 ग्राम का सोने का चैन,एक ब्लेड को बरामद कर जप्त किया है ।पुलिस ने आरोपी महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है ।
तेलीपारा के शहीद चंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में महिलाओं कि आरती के दौरान काफ़ी भीड़ इकट्ठा हो गया था ।इसी का फ़ायदा उठाते हुए महिला उठाई गिरोंह ने एक महिला के गले से सोने चैन 14ग्राम को स्नेचिंग कर फरार हो गए । पीड़ित महिला के बेटे ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी ।पुलिस मामलें की जांच कर रही थी इसी दौरान पंडाल के सामने लगे
सीसीटीवी कैमरे में महिला आरोपी को घटना को अंजाम देते हुए कैमरा में रिकॉर्ड हो गया था ।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई मंगलवार 20 अक्टूबर को उसलापुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध महिला को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वर्षा बंशल,आशा बंशल,संबिता उर्फ सरिता बंसल हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपी महिलाओं ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने के चैन 14 ग्राम,घटना में प्रयुक्त एक ब्लेड को बरामद कर जप्त किया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले