बिलासपुर/सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा में एक ठेकेदार के घर में दो आरोपी घर में घुसकर दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर अलमारी के लाकर में रखें सवा 4 लाख रुपए नगद रकम लेकर फरार हो गए ।
घटना की जानकारी पीड़ित को हुई तो दोनों आरोपियों के परिजनों से रकम दिलाने की गुहार लगाई तो रुपये वापस नहीं दिया गया । पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराया है ।
पुलिस थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा की है, जहां पर ठेकदार रामसागर यादव पिता सिवन यादव उम्र 64 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा के घर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है।टाइल्स लगाने का काम पवन साहू को दिया है ज़ो अपने बेटे के साथ काम कर रहा था ।पीड़ित

9827179426-9203679426
का आरोप है कि इस दौरान दो आरोपी सूरज साहू,कृष्णा कश्यप मौके पाकर शनिवार 31 अक्टूबर को रात घर में घुसकर दरवाजें का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे नगद 4 लाख 34 हज़ार रुपए को चोरी कर फरार हो गए ।
घटना की जानकारी होने पर दोनों आरोपी के परिजनों के पास पीड़ित ने अपने चोरी गए रुपये की मांग की तो रुपये नहीं दिए। इसके बाद पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट सोमवार 2 नवम्बर को पुलिस थाना सिरगिट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराया है ।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 811/26दोनों संदिग्ध सूरज साहू,कृष्णा कश्यप खिलाफ धारा 331(4),305(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस मामलें की जांच कर रही है ।








