छत्तीसगढ़ 26 वाँ राज्यउत्सव का शुभारंभ मुख्यअतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पुलिस ग्राउंड में किया

बिलासपुर/पुलिस ग्राउंड में छत्तीसगढ़  26 वाँ राज्य उत्सव का उपमुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में   शुभारंभ हुआ ।कार्यक्रम में बेलतरा विधायक,पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष, नगर निगम की महापौर,जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष ,भाजपा ज़िलाध्यक्ष,नगर निगम के सभापति ,पूर्व उप-नेता नगर निगम,कमिश्नर राजस्वमंडल,कलेक्टर,आईजी,नगर निगम आयुक्त सहित बड़ी संख्या में लोगों कि उपस्थिति रही ।
सोमवार शाम 2  नवम्बर को छत्तीसगढ़ के 26 वाँ राज्यउत्सव कार्यकम का शुभारंभ पुलिस ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया ।

उन्होंने ने राज्य उत्सव के इस वर्ष के विशेष थीम “सशक्त नारी ,युवाउड़ान “स्लोगन का अर्थ बताते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है,युवाओं के सपने को साकार करने में सरकार काम कर रही है ,निश्चित ही छत्तीसगढ़ आने वाले समय में अग्रणी राज्य बनेगा ।
उन्होंने ने राज्य निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज का निर्माण किया है ।
आज छत्तीसगढ़ 26 वर्ष का युवा राज्य बन गया है,छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव राजधानी रायपुर में 1 नवम्बर से आयोजित हो रहा है,जिला मुख्यालय में 2 नवम्बर से राज्यउत्सव प्रारंभ हुआ है ।इसके पूर्व शासकीय विभाग के स्टालों का निरीक्षण भी किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत अरपा पैरी के धार,,गीत से प्रारम्भ हुआ इसके अलावा कार्यक्रम वंदेमातरम् राष्ट्रगीत,राष्ट्रगान जनगण मन का गायन हुआ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य बनाया आज छत्तीसगढ़ युवा हो चुका है, छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बन चुका है ।आज देश में छत्तीसगढ़ की अलग पहचान है पहले छत्तीसगढ़ को पिछड़ा,ग़रीब राज्य कहा जाता था ।

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

आज नई नई कंपनी उद्योग लगाने आतुर है ।यहाँ के खिलाड़ी पूरे देश में नाम रोशन कर रहे है,आज छ्त्तीसगढ़ में 5 मेडिकल कॉलेज है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकार में हर जिलें के प्रमुख शहर में नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है ताकि यहां के युवा पढ़ाई करें,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें और राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल हो सकें, इसके अलावा फ़ैशन डिज़ानिंग का कोर्स हो, फ़ोरेसिंक साइंस इंस्टिट्यूट खोलने की बात हो ऐसे अनेक राष्ट्रीय स्तर संस्थान छत्तीसगढ़ में खुल रहे है ।

खेलों में भी छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बनी है बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त संजू देवी ने पूरे प्रदेश का नहीं देश का भी नाम रोशन किया है एशियन गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।उन्होंने सभी को राज्यउत्सव के स्थापना दिवस कि बधाई और शुभकामनाएँ दी ।

राज्य उत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडेय,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह,नगर निगम महापौर पूजा विधानी,राजस्व मंडल कमिश्नर सुनील जैन,आईजी रामगोपाल गर्ग,कलेक्टर संजय अग्रवाल,निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे,एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ,सभापति विनोद सोनी,पूर्व उपनेता नगर निगम राजेश सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह,ग्रामीण मोहित जायसवाल सहित बड़ी संख्या जिले के कार्यकर्ता,आम जनता कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले