बिलासपुर/रायपुर-अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
अरुणदेव गौतम बने पूर्णकालिक डीजीपी 1992 के आईपीएस अफसर हैं 6जिलों में एसपी रह चुके,बस्तर आईजी थे संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित भी किया गया था ।पिछले दिनों संघ लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार को स्थाई डीजीपी नियुक्त करने के लिए पैनल भेजने का आदेश दिया था ।
और टिप्पणि की थी प्रभारी डीजीपी का कोई नियम नहीं है, इसलिए जल्दी ही राज्य सरकार को आदेश दिया गया था की पैनल में नाम भेजा जाए या अरुण देव गौतम को पूर्णकालिक डीजीपी बनाया जाए ।
अरुण देव गौतम वर्ष 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं. उन्हें पहले मध्यप्रदेश कैडर आवंटित हुआ था, लेकिन वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद उन्होंने नया कैडर चुना. राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों कोरिया, रायगढ़, जशपुर, राजनांदगांव, सरगुजा और बिलासपुर में एसपी रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया.उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है. इसे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है.बस्तर में आईजी रहते नक्सली क्षेत्र में कार्य कर चुके है।
आज सरकार ने आदेश जारी कर दिया है ।









