बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने क्षेत्रवासियों को अर्नब तूफ़ान में सावधानी बरतने की अपील की आपातकालीन सहायता नंबर जारी किया

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर /अर्नब तूफान के मद्देनज़र बेलतरा विधानसभा के परिवारजनों से विशेष अपील कल बिलासपुर जिले में रेड अलर्ट घोषित होने के मद्देनज़र सभी से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की है ।इसके अलावा एक आपातकालीन कार्यालय का नंबर भी आम जनता की सेवा के लिए जारी किया है ।

बेलतरा विधानसभा के समस्त परिवारजनों, अर्नब तूफान के प्रभाव से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश एवं आगामी मौसम की गंभीरता को देखते हुए आप सभी से मेरा आत्मीय आग्रह है कि कल अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

🚨 कृपया विशेष सावधानी बरतें:

🔹 नदी-नालों, पुल-पुलियों एवं तेज बहाव वाले जलभराव के स्थानों से दूर रहें।
🔹 बिजली के खंभों, टूटे हुए विद्युत तारों एवं पानी भरे विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
🔹 बच्चों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों का विशेष ध्यान रखें।
🔹 हमारे किसान भाई अपनी धान की फसल की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतें। खेतों में जलभराव की स्थिति पर नजर रखें तथा कटी हुई धान की फसल और खलिहान में रखे धान को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।
🔹 मौसम विभाग एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
🔹 किसी भी आपात स्थिति में स्वयं जोखिम न लें और तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

📞 किसी भी समस्या, सहायता अथवा आपात स्थिति में मेरे निज कार्यालय से सीधे संपर्क करें।
निज कार्यालय: +91 62626 06600

मेरे लिए बेलतरा विधानसभा का प्रत्येक नागरिक मेरे परिवार का हिस्सा है। आप सभी की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कुशलता मेरे लिए सर्वोपरि है। मेरा आप सभी से करबद्ध निवेदन है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने आसपास के लोगों को भी सावधान करें।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले