खाद्य विभाग ने त्योहारों के सीजन में बंगाल स्वीट्स,साई सुपर मार्केट का निरीक्षण कर बेसन,बून्दी लड्डू,गुलाब जामुन का सैंपल एकत्रित कर लैब को जांच के लिए भेजा

बिलासपुर /शहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाही मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए 4 फर्मों का निरीक्षण कर बेसन-बूंदी लड्डू ,गुलाब जामुन मिक्स सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जप्त किया गया है ।जिससे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा ।

मिली जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार 30 अक्टूबर को जिला में अभिहित अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ताबड़तोड़ निरीक्षण कार्रवाई की गई।इस दौरान टीम ने शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की।टीम द्वारा फर्म ‘बंगाल स्वीट्स, जरहाभाटा’ में निरीक्षण कर इस दौरान प्रतिष्ठान से गुणवत्ता की पुष्टि के लिए बेसन लड्डू ,बूंदी लड्डू का आधिकारिक सैंपल लिया गया।वहीं टीम ने ‘साई सुपर मार्केट’ का भी निरीक्षण किया ,यहां से खुले में बिक रही लूज शक्कर ,इंस्टेंट मिक्स गुलाब जामुन के सैंपल जांच के लिए एकत्रित किया किए गया ।इसके अलावा अन्य फर्मों का निरीक्षण कर कर जांच की गई ।इस तरह कुल 4 अन्य फर्मों का भी निरीक्षण किया गया खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।विभाग द्वारा एकत्रित किए गए सभी सैंपलों को मानक जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।खाद्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई से शहर के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन और आम दिनों में भी उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले