
9827179426-9203679426
बिलासपुर/खाद्य विभाग ने आज कई प्रतिष्ठान में जाँच किया तो वहां पर अमानक रंग का प्रयोग कर बूंदी का निर्माण किया गया था जिसे जब्त कर मौके पर नष्ट कर दिया गया ।
वहीं बताशा का निर्माण गंदे जगह पर किया जा रहा था जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया । दोनों के नमूनों को लेकर जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा । वहीं जांच टीम ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सामग्री निर्माण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
दीपावली त्योहार के मध्य नज़र आज खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों पर करवाई की है।अमानक और बिना पंजीयन चल रहे खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, भारी मात्रा में खाद्य सामग्री नष्ट किया गया ।
कलेक्टर एवं खाद्य नियंत्रक के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने आज जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने और अस्वच्छ माहौल में खाद्य सामग्री तैयार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
वीर जायसवाल मेला पारा, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहाँ बिना किसी वैध पंजीयन के अवैध रूप से बताशे का निर्माण किया जा रहा था। निर्माण स्थल पर अस्वच्छकर दशा पाए जाने पर मौके पर मौजूद 110 किलोग्राम बताशा का तत्काल नष्ट कराया गया और संबंधित फर्म को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।वहीं उधमदास खेमचंद मिठाई वाला चकरभाठा स्थित में इस प्रतिष्ठान के किचन की जाँच के दौरान अखाद्य रंग का उपयोग किया जाना पाया गया।जिससे जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को देखते हुए 22 किलोग्राम बूंदी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसी प्रकार चिंगराज पारा यहाँ स्थित एक बतासा निर्माण फैक्ट्री निरीक्षण किया गया, जहाँ निरीक्षण के समय निर्माण कार्य बंद पाया गया।
वहीं खाद्य विभाग की टीम द्वारा अन्य संदिग्ध फर्मों से बेसन के लड्डू और बताशा के मानक नमूने लेकर गुणवत्ता की जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जाँच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आज के इस पूरी कार्रवाई में खाद्य विभाग की टीम में आर . आर. देवांगन अभिहित अधिकारी
खीर सागर पटेल वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुश्री अविषा मरावी खाद्य सुरक्षा अधिकारी
प्रतीक तिवारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों और आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिले में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।








