
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
भारतीय स्टैट बैंक सामने रोड में खड़े होकर बैंक आने जाने वाले
लोगों से एक युवक उनके बैंक खाता नंबर मांग रहा था और कमीशन देने का
लालच दे रहा था ।
पुलिस को सूचना मिली तो युवक को
पुलिस पकड़कर थाने ले आई,पुलिस ने
युवक से मोबाइल जप्त कर जांच की
तो दर्जनों लोगों के बैंक खातों का
विवरण मिला जिसे किसी अन्य के खाते में
वाट्सअप पर भेजा गया था ।
पुलिस ने धोखाधड़ी करने के संदेह के
आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर
लिया है और पूछताछ कर रही है ।
तारबाहर पुलिस को मुखबिर से सूचना
मिली कि भारतीय स्टेट बैंक
व्यापार विहार ब्रांच के सामने रोड
पर एक काला टी शर्ट पहने युवक
बैंक आने-जाने वालों से कमीशन का
लालच देकर बैंक अकाउंट नंबर मांग
रहा है,पुलिस ने मुखबिर की
सूचना के आधार पर मौके से
युवक को पकड़कर थाने लाने पर
आरोपी ने अपना नाम
दीपेश कुमार गुप्ता पिता दिलीप कुमार गुप्ता उम्र 21 वर्ष
निवासी सिरसी थाना बसदई जिला
सूरजपुर बताया,पुलिस ने उसके मोबाइल
की जांच की तो दर्जनों बैकों के
अकाउंट नंबर मिले हैं उन बैंक खातों के
नम्बर को वाट्सएप के ज़रिए
किसी विक्की पंडित,शुभम पटेल,आयुष,आमिर,आल्मास नाम
के को भेजा गया है,पुलिस ने संदिग्ध संगठित रूप से
म्यूल अकाउंट के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी कर
कमीशन प्राप्त करना पाया गया और आरोपी ने
इस बात को स्वीकार किया है ।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ
बीएनएस के धारा 318(4),112,3,5 के
तहत मामला दर्ज कर लिया है,पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ।








