परसदा के एसडीआरएफ प्रशिक्षण केन्द्र में 57 को विशेष प्रशिक्षण

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/परसादा के एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र में 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है । जिसमे तैराकी,मोटर बोट चलाने,पानी में डूबते लोगों को सुरक्षित निकालने के तरीके और लाइफ जैकेट के इस्तेमाल के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।इसका उद्देश्य है कि आपातकाल में इनको बाढ़ग्रस्त इलाकों में भेजकर लोंगो कों बचाया जा सके ।इस प्रशिक्षण में प्रमुखरूप से जिला प्रशासन ने कोटवारों,मछुवारों,गोताखोरों कुल 57 लोगों का चयन कर कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है । ये प्रशिक्षण शिविर 26से 30 अक्टूबर तक चलेगा 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी तरह के आपात स्थिति से निपटने कि ट्रेनिंग दी जा रही है । इसका उद्देश्य है आबदा प्रबंधन के लिए एक प्रशिक्षित टीम तैयार कर आपातस्थिति में जिले में राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशिक्षित लोगों को भेजा जा सके ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले