
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के बसंत विहार चौक के पास स्थित साउथ एक्स कैफे में एक युवती के साथ बाथरूम में छेड़छाड़ के मामलें में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
आरोप है कि कैफे में काम करने वाली युवती काम खत्म कर घर जाने के समय बाथरूम गई ।
इसी दौरान उसके साथ एक युवक द्वारा बाथरूम में जबरदस्ती घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया ।पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी लक्ष्मी साहू के रूप में पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान युवती ने शोर मचाया तो जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ,कैफे के कर्मचारियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया ।सरकंडा पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है ।









