बिलासपुर/सीपत के अतिरिक्त तहसीलदार से फ़ोन पर गाली-गलौच आरोपी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज पुलिस थाना में कराया गया था ।
पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।
सीपत पुलिस थाना क्षेत्र में प्रकृति ध्रुव पति डॉ चन्द्रहास ध्रुव उम्र 38 वर्ष तहसील कार्यालय सीपत में अतिरिक्त तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं ।
पुलिस थाना सीपत में शिकायत दर्ज करते हुए जानकारी दी है कि आज शुक्रवार 30 अक्टूबर के सुबह करीब 09.30 बजे सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायत टोकन नंबर के शिकायतकर्ता ने आनलाईन त्रृण पुस्तिका हेतु आवेदन किया था ।
इस पर अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा निराकरण हेतु शिकायतकर्ता साहेब लाल रात्रे से फोन से उसके मोबाईल नंबर से शिकायत का निराकरण हेतु संपर्क किया गया इसी दौरान शिकायतकर्ता के द्वारा आवेश में आकर अश्लील गाली -गलौच कर रहा था ।
पीड़िता अतिरिक्त तहसीलदार ने गाली गलौज देने से मना किया तो नहीं मान रहा था ।इसके बाद अतिरिक्त तहसीलदार ने फोन काट दी ।इसके बाद भी आरोपी के द्वारा पुन: अतिरिक्त तहसीलदार को फोन कर कर गाली गलौच करने लगा ।
जिसे मेरे पास में बैठने वाली श्रीमती पूनम कनौजे नायब तहसीलदार सुनी है । आरोपी साहेब लाल रात्रे के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया है । घटना के बारे प्रकाश साहू तहसीलदार मस्तूरी को अवगत कराया गया ।
मोबाईल में फोन से गाली गलौच किया गया है रिकार्डिंग को पेनड्राईव पेश कर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक /586/26
आरोपी साहेब लाल रात्रे के खिलाफ धारा
132,224,296,79 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।









