शहर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तक पहुँचने सीढ़ी नहीं,तीन वर्ष पूर्व 40 लाख रुपए में हुआ था निर्माण

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/जिला  कलेक्ट्रेरेट  के बगल में पार्किंग के पास लाखों रुपये खर्च छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की गई है लेकीन सीढ़िया नहीं बनाई गई ,अगर कोई प्रतिमा तक पहुँचना चाहता तो नहीं पहुँच पाता है ।पहुंचने के लिए बाहर से सीढ़ियां लगाकर बड़ी मुश्किल से पहुँच पाते है ।राज्य दिवस के अवसर पर  भोजली समिति के अध्यक्ष के साथ छत्तीसगढ़ मूर्ति में पूजा अर्चना कर माल्यार्पण करने पहुंचे थे  लेकिन पहुँचने के लिए सीढ़ी नहीं थी ।किसी तरह मूर्ति तक पहुँच कर पूजा और माल्यार्पण किया गया वहीं भोजली समिति के सदस्यों ने सीढ़ी का वैकल्पिक व्यवस्था करने या निर्माण कराने की मांग जिला प्रशासन से की है ।

भोजली महोत्सव समिति के सदस्यों को उस समय समस्या का सामना करना पड़ा जब छत्तीसगढ़ के 26 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 1नवंबर को समिति के अध्यक्ष शंकर यादव के साथ समिति के सदस्य छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति के पूजा और माल्यार्पण करने के लिए पहुंचे थे ।

जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय के बगल में पार्किंग स्थल के पास  छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति स्थपित है जहां तक पहुंचने के लिए कोई भी साधन नहीं है अर्थात 2023 में 40 लाख रुपये खर्च कर बड़े तामझाम से मूर्ति स्थापित की गई लेकिन इस मूर्ति तक पहुंचने के लिए कोई सीढ़ी नहीं बनाई गई इस त्रुटिपूर्ण निर्माण का खमियाजा भुगतना पड़ा रहा है ।
जब कोई व्यक्ति या संस्था कभी छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति के पूजा-अर्पण के लिए वहाँ पहुंचता है तो अलग से सीढ़ी के व्यवस्था कर के पहुंचता है ।
विडम्बना है कि यहां पर लाखों रुपये खर्च कर छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति का निर्माण होने के बाद इसका अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बना पाये ।
भोजली समिति के अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि इसकी व्यवस्था बनाये जाए ।

***छत्तीसगढ़ महतारी कि मूर्ति स्थापित हुए लगभग तीन वर्ष हो गए लेकिन किसी ने इस त्रुटिपूर्ण कार्य के लेकर ध्यान नहीं दिया है,जिस महतारी के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य सरकार पूरे प्रदेश के सभी मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है,वहीं इस प्रकार की लापरवाही पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की अभी तक नजर नहीं पड़ी है ।इसके लिए जिला प्रशासन को जल्द ही सीढ़ी का निर्माण कराना चाहिए ताकि लोगों को पूजा अर्चना करने में कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले