बिलासपुर/दो व्यक्ति के अलग -अलग दुर्घटनाओं में मौत हो गई ।सरकंडा कपिल नगर में दो मंजिला इमारत में काम करते समय दो मजदूर छत से गिरकर घायल हो गए ।
जिसमें से एक मजदूर की हालत गंभीर जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई एक घायल का इलाज जारी है । वहीं दूसरी घटना में एक मोटर सायकल सवार युवक एक खुले नाले में मोटर साइकिल सहित गिरकर ज़ख़्मी हो गया ।जिसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
पहली घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर इलाके की है ।घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुराने मकान को कपिल नगर सरकंडा में अशोक नगर निवासी नरेंद्र साहू पिता नरेश साहू उम्र 38 वर्ष और पंकज यादव मकान मालिक गीता यादव के पुराने मकान के छज्जे को दूसरे मंजिल में चढ़कर तोड़ने का कार्य कर रहे थे ।इसी दौरान अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ने पर नीचे जमीन पर गिर गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान नरेंद्र साहू की मौत हो गई ।वहीं घटना में घायल दूसरे मजदूर का उपचार सिम्स में जारी है । वहीं घटना के बाद पुलिस कारणों की जांच कर रही है ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर दूसरी घटना मंगलवार 27 अक्टूबर की है।नेहरू नगर क्षेत्र में देर रात मोटर सायकल सवार युवक मनीष कुमार सेंडरे उम्र 30 वर्ष निवासी गोकुल धाम मोटर सायकल क्रमांक में सवार होकर जा रहा था इसबीच मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में घुस गया।जिसे आसपास के लोगों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बाहर निकाला तो उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। घटना में युवक गंभीररूप से घायल हो गया था ।जिसको को परीक्षण के बाद
डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।









