जबलपुर का गांजा तस्कर 15 किलों गांजा कीमत साढ़े 7 लाख रुपये के साथ रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/रेलवे स्टेशन में मध्यप्रदेश के एक युवक को पुलिस ने अवैध रूप से गांजा के साथ पकड़ा है जिसकी कीमत करीब 7.50 लाख रुपए है ।पुलिस को नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है ।पुलिस ने आरोपी से गांजा जप्त कर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी एक युवक को 15 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं उप पुलिस अधीक्षक रेलवे बिलासपुर के निर्देशन में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान निरीक्षक विष्णु प्रसाद यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक गांजा लेकर मौजूद है।सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम सक्रिय हुई और प्लेटफॉर्म नंबर 7-8 पर पहुंचकर संदिग्ध युवक की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। हालांकि, सतर्क पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजय मेहरा उर्फ साहिल (37 वर्ष), निवासी गढ़ा, जिला जबलपुर, मध्य प्रदेश बताया। उसके पास रखे गुलाबी रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में निरीक्षक विष्णु प्रसाद यादव, सहायक उपनिरीक्षक विश्वनाथ चक्रवर्ती सहित रेलवे पुलिस के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बीच हुई इस गिरफ्तारी ने एक बार फिर रेलवे परिसर में सुरक्षा जांच की अहमियत को सामने ला दिया है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले