सीए का विद्यार्थी ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम से सायबर फ्राड के जाल में फंसा 8 लाख रुपए गँवाए

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/सीए के एक विद्यार्थी को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम से सायबर ठग ने 14 बार रुपये ट्रांसफर कराकर कुल 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ठगी की है । घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने सायबर सेल और पुलिस थाना तोरवा में दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सायबर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

तोरवा थाना क्षेत्र के वुंगराला पिता वी.दुर्गा राव उम्र 26 वर्ष  CA फाईनल का विद्यार्थी है इसके अलावा ट्रेडिंग का भी काम करता है ।एक माह पूर्व 21  सितंबर को अज्ञात मोबाईल नंबर  से कॉल आया कॉल करने वाले ने खुद को सेबी रजिस्टर्ड बताया और इसके अलावा ट्रेडिंग के लिये कॉल उपलब्ध कराने की बात कही और कम्पनी में सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम प्लान होने की जानकारी दी ।इसके बाद प्लेटिनम प्लान के लिये उन्होंने ने 8 लाख रूपये ट्रांसफर करने की जानकारी दी । इसके बाद 22सितंबर को उनके बताये नंबर  में 25 हजार रूपये का ऑन लाईन माध्यम से ट्रांसफर किया था ।फिर लगातार कुल 14 बार उस नंबर पर कुल 8 लाख रूपये ऑन लाईन माध्यम से 22 सितंबर से 20 अक्टूबर के बीच ट्रांसफर कराया गया । उनके द्वारा  बताये प्लेटिनम प्लान के लिये रूपये ट्रांसफर करने के बाद भी ट्रेडिंग के लिये किसी भी प्रकार का कोई सर्विंस उपलब्ध नहीं कराया गया।इसके बाद पीड़ित ने मोबाईल नंबर में बात करके सर्विस उपलब्ध नहीं करा रहे हैं तो  8 लाख रूपये वापस देने की बात कही इस पर रुपये वापस करने से मना कर दिया गया ।

इस पर पीड़ित को सायबर ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ ऑन लाईन माध्यम से ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी किया गया हैं ।पीड़ित ने साईबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में अपनी शिकायत दर्ज कराया है ।पुलिस ने अपराध क्रमांक 0576/26 के तहत धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले