सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा शराब भट्टी के पास मामूली विवाद के चलते एक अधिवक्ता को आरोपी ने पेट में चाकू मारकर घायल किया,घायल सिम्स में भर्ती

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर – सिरगिट्टी के तिफरा सेक्टर डी के पास स्थित शराब दुकान के पास गुरुवार शाम एक अधिवक्ता से विवाद होने पर आरोपी ने पेट में चाकूमार दिया ।जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया ।पीड़ित अधिवक्ता को इलाज के लिए उनके साथी अधिवक्ता ने सिम्स में भर्ती कराया है । जहां इलाज चल रहा है । सिरगिट्टी क्षेत्र में लगातार अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिलें में अपराध के मामलों में चौथे स्थान पर है ।अभी हाल ही के दिनों में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति हुई है उसके बाद भी क्षेत्र में अपराधीयों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार चाकूबाजी में घायल मुकेश सूर्यवंशी पिता रामायण सूर्यवंशी घुरु-अमेरी निवासी पेशे से अधिवक्ता है। 29 अक्टूबर को गुरुवार शाम मुकेश सूर्यवंशी किसी काम से तिफरा के सेक्टर डी स्थित शराब दुकान के पास गया था ।

विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और अज्ञात व्यक्ति ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल के साथियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर ईलाज जारी है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले