बेलतरा के नेवसा गांव के पास ट्रांसपोर्ट व्यवसायी का कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंबे से टकराया कार चालक की मौत

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/रतनपुर में अनियंत्रित कार बिजली खंभे से टकराई चालक की मौके पर मौत। सुबह कार से जाते समय ट्रांसपोर्टर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंबे से टकरा गया जिससे कार सवार की मौत हो गई ।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को बाहर निकाला।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा के पास ऋषि पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार 29 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित किविड कार क्रमांक CG 10 AN 3753 सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे हादसे में कार चलाक शैलेश सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी मोपका, की मौके पर ही मौत हो गया ।

मृतक ट्रांसपोर्टिंग का काम करते थे।कार से अपने घर मोपका आते समय पेट्रोल पंप के पास इसी दौरान ग्राम नेवसा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक कार के अंदर ही फंस गया।घटना के बाद राहगीरों ने रतनपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कार में फंसे चालक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया ।पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले