राजेंद्र नगर स्थित वाजपेई चैंबर्स स्थित ऑफिस में अचानक उठने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी; पुलिस फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित पुराने हरिभूमि चौक के पहले वाजपेई चैंबर्स के एक कार्यालय में अचानक धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार्यालय में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने से हुए नुकसान का आकलन और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। राहत की बात यह है कि इस घटना में फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और संबंधित टीमों ने स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुआ है । पुलिस मौके पर पहुंची ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले