
9827179426-9203679426
बिलासपुर/सायबर ठगी के नए नए पैतरें अपनाये जा रहे हैं जिससे लोग सायबर ठगी का शिकार हो रहे हैं ।फर्जी ऑनलाइन परिवहन ऐप के चालान के नाम मोटर सायकल का चालन का लिंक भेज कर सायबर ठगी कर रहे हैं ।
लिंक को खोलते ही एक व्यक्ति का मोबाइल फ़ोन हैक हो गया और सायबर ठग ने 99 हज़ार रुपए खाते से उड़ा लिया। ठगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार सतीश कुमार साहू पिता राम बिहारी साहू 32 वर्ष निवासी ग्राम संबलपुरी रहता एमआर है ।
पिछले सप्ताह 20 अक्टूबर को सुबह करीब 11.00 बजे घर में तथा उसी समय मोबाईल नंबर में साला निलेश साहू ने फोन कर एम परिवहन एपीके फाईल का लिंक मैसेज भेजा ।
मोबाईल मे इस लिंक के माध्यम से 2500 रूपये का फाइन आया है उस लिंक को ओपन किया तो फिर 22 अक्टूबर को 8.10 से 08.34 बजे के मध्य मे बैंक आफ इडिया शाखा राजेन्द्र नगर के खाता क्रमांक से अलग-अलग किस्त मे कुल 99 हजार रूपये खाता नम्बर में ट्रांसफर हुआ है ।
फर्जी लिंक भेजकर मोबाईल को हैक कर युपीआई ट्राजेक्शन आईडी के माध्यम से खाते से आनलाईन ठगी कर लिया है ।
साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट सकरी पुलिस थाना में दर्ज कराया है ।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 999 /2026 के धारा 318(4)के तहत मामला दर्ज कर लिया है।









