हिर्री के साहू ढाबा में खाना के बाद खाने के बिल मांगने पर 3 आरोपीयों ने ढाबा संचालक पिता पुत्र से मारपीट कर फरार हो गए

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/हिर्री के पास स्थित साहू ढाबा में खाना खाने के बाद पैसा नहीं देने की बात पर ढाबा संचालक से विवाद हो गया।इसके बाद तीन आरोपी ने मिलकर ढाबा संचालक और उसके पिता के साथ मारपीट किया ।घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना हिर्री में दर्ज कराया है ।

मिली जानकारी के अनुसार हिर्री निवासी रोहित साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 27 वर्ष साहू ढाबा के नाम से हिर्री मे ढाबा है ,शुक्रवार 30 अक्टूबर को रात में पिताजी घनश्याम साहू ढाबा में काम कर रहे थे तभी ग्राम झल्फा निवासी महेश डहरिया, नवीन डहरिया, सुनील डहरिया 3 व्यक्ति अपने कार क्रमांक CG10CE5103 से ढाबा मे खाना खाने आये थे खाना खाने के बाद वे सभी लोग बिल देने के नाम से विवाद करने लगे और पैसा दिये बिना वहां से चले गए फिर रात करीब 11.00 बजे महेश डहरिया, नवीन डहरिया, सुनील डहरिया दोबारा अपने कार से ढाबा पहुंचे और खाने का बिल को गांली गलौज करने लगे और गांली -गलौज से मना करने पर तीनों ने एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे ।इसके बाद बीच बचाव करने पिता घनश्याम साहू को भी पकडकर मारने लगे महेश डहरिया हाथ मे रखे डंडा से पिताजी को मारने लगे जिससे के बांये हाथ, शरीर मे चोट और प्रार्थी के पीठ, चेथी, गाल में चोट लगने से घायल हो गए ।घटना की रिपोर्ट हिर्री पुलिस थाना में दर्ज कराया है । पुलिस ने 3 आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 347/2026 के धारा 115(2),296,3(5),351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले