सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड ऑनलाइन बनवाने के झांसे में आकर रिटायर्ड बुजुर्ग ने 11 लाख रुपये सायबर ठग के जाल में फँसकर का गँवाए

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

सायबर ठगी 11 लाख रुपये का पेंशन कार्ड ऑनलाइन बनाने के नाम से एक रिटायर्ड बुजुर्ग से सायबर ठग ने धोखाधड़ी कर ठग लिया ।

बिलासपुर /सायबर जागृति अभियान चलाए जाने के बाद भी साइबर ठगी का मामला कुछ हद तक कमी आई थी लेकिन अब भी साइबर अपराधियों के शिकार बुजुर्ग जो शासकीय पदों से सेवानिवृत्त हुए हैं ऑनलाइन पेंशन कार्ड बनवाने के नाम से सायबर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं और अपनी जीवन भर की कमाई लुटा दे रहे हैं ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर अल्का एवेन्यू निवासी पवन चक्रवर्ती पिता स्व.एस सी चक्रवर्ती उम्र 70वर्ष बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज कराया कि 11 अक्टूबर को सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट में एक आईसीआईसीआई बैंक का ऑनलाइन सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड का विज्ञापन आया ।जिसको देखकर साइट पर एक लिंक को क्लिक करने पर एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर कॉल आया तो बैंक अकाउंट,पैन नंबर,एटीएम कार्ड का डिजिट नंबर मांगा गया पूरी जानकारी दे दी गई । उसके बाद 9 बार पीड़ित बुजुर्ग के आईसीआईसीआई सेविंग अकाउंट से से रकम निकालने का मैसेज आया ।इस तरह अज्ञात सायबर ठग द्वारा कुल रकम 11 लाख 29 हज़ार रुपए सायबर ठगी कर बैंक खाते से निकाल लिया गया । सायबर ठगी की शिकायत पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस थाना सिविल लाइन में दर्ज कराया ।पुलिस ने अज्ञात सायबर ठग के खिलाफ धारा 318(4)के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले