जिलें में किसानों के धान खरीदी 14 केंद्रों की बढ़ोतरी हुई ,अब 154 केंद्रों पर होगी 15 नवंबर से धान खरीदी

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/जिलें में इस बार 14 धान खरीदी केंद्रों को बढ़ाया गया है और जिससे किसानों को धान बेचने में आसानी होगी,नए-पुराने बारदाने की भी व्यवस्था कर लिया गया है,अवैध परिवहन को रोकने जिले में बैरियर लगाए गए हैं और निगरानी के लिए टीम का गठन कर लिया गया ।इस बार प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है ।

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया है कि जिलें में खाद्यान्न विभाग 15 नवम्बर से हो रहे किसानों के धान खरीदी को लेकर तैयारी शुरू कर दी है ।इस बार 14 खरीदी केन्द्रों बढ़ाया गया है पिछले वर्ष 140 खरीदी केंद्रों में धान खरीदी गई थी इस बार किसानों को परेशानी ना इसके लिए केंद्र बढ़ाया गया अब कुल 154 धान खरीदी केन्द्र हो गए हैं।
धान खरीदी के लिए नए -पुराने बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है,इसके अलावा धान खरीदी केन्द्र में किसानों को परेशानी ना हो इसके लिये सारी व्यवस्थाएँ बना ली गईं हैं ।
जिलें में अवैध धान की खरीदी-बिक्री रोकने के लिए ब्लॉक स्तरीय टीम गठित की गई है ,7 जगहों पर जांच के लिए जिलें में बैरियर लगाया गया है ताकि अवैध धान बहार से ना आ सके ।
तहसीलदार,राजस्व,खाद्य विभाग ,मंडी के अधिकारी के सयुंक्त निर्देशन में निगरानी समिति गठित की गई है ।
राज्य सरकार समर्थन मूल्य में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करेगी । जिले में इसके लिए व्यापक तैयारियाँ हो चूँकि है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले