पुराने रंजिशवश चाकू से जानलेवा हमलाकर युवक को जान से मारने का प्रयास ,कोटा पुलिस ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया

 

 

बिलासपुर /पुराने विवाद के चलते एक युवक पर चाकू और लाठी से जानलेवा हमला करने वालें 4आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।आरोपी से एक चाकू, एक लाठी,एक बुलेट जप्त किया है । पुलिस ने आरोपीयों न्यायिक रिमांड में भेज दिया है ।

कोटा पुलिस को चेतना अभियान के तहत अपराधों पर नियंत्रण कर कार्यवाही करने के मामले में पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है । 26 अक्टूबर को पीड़ित ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि पुरानी विवाद को लेकर कोमल साहू , नितेश साहू आये दिन लड़ाई -झगड़ा करते थे।सोमवार 26 अक्टूबर की शाम 7.00 बजे पीड़ित पिकअप वाहन को बनवाने शिव वेल्डिंग दुकान गया था इसी दौरान कोमल साहू , नितेश साहू, गिरिजा शंकर दुबे वहाँ पर नितेश साहू को पकड़ लिया ।इसके बाद आरोपी कोमल साहू ने चाकू गला काटने की धमकी देकर जान से मारने की नीयत से चाकू से 3-4 बार हमला कर घायल कर दिया ।
आरोपी के साथी गिरिजा शंकर दुबे द्वारा डंडा से मारपीट किया गया था ।
घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया गया था ।पुलिस ने 4आरोपी नाम आरोपीयों कोमल साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 डोंगरिपारा नितेश साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरी पारा ,देवेंद्र साहू पिता विजय साहू उम्र 21 वर्ष निवासी डोंगरी पारा ,गिरिजा शंकर दुबे पिता रमाकांत दुबे उम्र 32 वर्ष निवासी पड़ाव पारा को गिरफ्तार कर आरोपी से 1 धारदार चाकू,1लाठी,1 बुलेट मोटर सायकल क्रमांक CG11 BQ 7102 को जप्त किया है ।आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक कोटा शशिकांत भारद्वाज, PSI दिलीप साहू , ASI शिव साहू, आरक्षकधर्मेंद्र साहू , आरक्षक सोम कुमार उइके , आरक्षक जलेश्वर साहू, आरक्षक मोहन सिंह ध्रुव का सराहनीय भूमिका रही है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले