बिलासपुर । बिजौर के लेडिस टेलर के घर में सोना-चाँदी के जेवरात को चोरी करने वाले 6आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । रिपोर्ट दर्ज कराने के

9827179426-9203679426
48 घंटे के अंदर ही आरोपियों को धर दबोचा ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के नीरज सूर्या निवासी ग्राम बिजौर निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था की परिवार के साथ दिनांक 21 अक्टूबर परिवार सहित रिश्तेदार के घर चकरभाठा गया हुआ था ।
वापस 25 अक्टूबर वहाँ से लौटकर घर आया तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा है अलमारी और लॉकर को तोड़कर कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के बर्तन,हाथ घड़ी आदि सामान चोरी कर ले गया था ।घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाना में दर्ज कराया था ।पुलिस ने 6 आरोपी
(1)अयान खान पिता नजीर खान उम्र 21 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार शक्ति हाल बिजौर,(2)दिव्यांश लश्कर पिता शुरू क्लास कर उम्र 19 वर्ष निवासी बिजौर,
(3)नेतराम साहू पिता पुनीत साहू उम्र 24 निवासी बेहतराई अटल चौक ,(4)राजा सोनी पिता मूलचंद सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी शांति नगर तिफरा ,(5)समीर बघेल पिता पारस बघेल उम्र 27 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार बिजौर(6)अपचारी बालक विधि संघर्षरत।को गिरफ्तार कर आरोपी के निशानदेही पर चोरी गए सोना एवं चांदी के जेवर, बर्तन, हाथ घड़ी कीमत करीब 2 लाख रुपए को बरामद कर जप्त किया गया है ।आरोपियों को एवं अपचारी बालक को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।इस कार्यवाही में सरकंडा थाना चौकी मोपका के स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही है ।









